दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को सीबीआई ने हेड क्वार्टर बुलाया, मनीष सिसोदिया ने कहा फर्जी केस बनाने की है तैयारी
Delhi: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने अपने हेड क्वार्टर बुलाया है इस पर मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा,
"मेरे ख़िलाफ़ पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ़्तार करने की है. मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मक़सद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।
जब जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनायेंगे। लोग बहुत खुश हैं। लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें, गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक़्क़ी करें।" मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री दिल्ली
देखें ये वीडियो
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा,
"मनीष के घर रेड में कुछ नहीं मिला, बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला। उन पर केस बिलकुल फ़र्ज़ी है
उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। उसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ़्तार कर रहे हैं
पर चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। गुजरात का हर व्यक्ति आज “आप” का प्रचार कर रहा है।"
लोगो की प्रतिक्रियाएं,
अनिल महाजन नाम के एक यूजर ने लिखा,
"मनीष जी का सबसे बड़ा अपराध है उन्होंने भाजपा ज्वाइन क्यों नही की
मोदी जी का एक ही फंडा है भले ही जितना मर्जी बड़ा अपराधी है अगर वो भाजपा से है तो उसे राजा हरिश्चन्द्र के खानदान का माना जाएगा
वरना
भले ही किसी ने शिक्षा के क्षेत्र में जितना मर्जी अच्छा काम किया हो उसपर शिकंजा कसेगा ही"
Satish Shandilya लिखते हैं,
"कुछ नहीं मिला तो इतना ड्रामा क्यों कर रखा है गिरफ्तार करवा कर ही मानोगे हर चीज में राजनीति को घुसेड़ देते हो, और लोगों का विश्वास कमजोर कर देते हो सरकारी एजेंसियों पर, जब कुछ किया नहीं है तो झूठा मुकदमा वह भी एक डिप्टी सीएम के खिलाफ कोई एजेंसी कैसे कर सकती है कुछ तो शर्म करो यार।"पंडित अमरदीप शर्मा ने कुछ इस तरह कमेंट किया,
"Chal jhootha.Gali gali mei theke khol ke.
Sheila dixit ke kaamo ko apna bata ke.
Farzi data bata ke jhuth bolne wale log ho tum.
Agar chori ki hai to jail hi jayoge ya tumhe chaand pe bhej de"
Ajay Kumar Mishra ने शायराना अंदाज में लिखा,
"ज्ञान का केंद्र के ढांचे में घोटाला कर गए,युवाओं को शराब मिले उसके लिए ठेके खोले गए।
दिल्ली और पंजाब को उड़ता बनाने का जरिया हैं गुजरात जिसे भाजपा की कवच ने रोका हैं।
@AamAadmiParty के पीछे चरसी और शराबी लगे हैं ताकि गुजरात से माल दिल्ली और पंजाब पहुँचे।"
